ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

पटना : मामूली विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, कई लोग घायल, मची अफरा-तफरी

05-Oct-2021 08:37 AM

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी और पथराव का मामला सामने आया है. इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है. इस घटना के बाद से मौके पर भगदड़ की स्थिति बनी हुई है. 


घटना मनेर थाना क्षेत्र के बांक पंचायत के बांक गांव में हुई. मिली जानकारी के अनुसार, मुर्गी फार्म में विवाद के बाद नोकझोंक शुरू हो गई. बात इतना बढ़ गई थी दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गए और देखते ही देखते दोनों तरफ के लोगों ने भारी संख्या में अपने-अपने समर्थकों को बुला लिया. 


दोनों गुटों के समर्थकों के आने के बाद जमकर गोलीबारी शुरू हो गई. गोलीबारी की सूचना मिलते ही बांसगांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अपनी-अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागना शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मनेर थाने को दी. 


घटना की सूचना मिलते ही मनेर थाना अध्यक्ष आलोक कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद गोलीबारी कर रहे लोगों को खदेड़ दिया. पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचते ही दोनों गुटों के लोग वहां से भाग निकले. इस बीच पुलिस ने खदेड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है.