LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
19-Jun-2023 10:41 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के रामकृष्णा नगर इलाके में एक मकान मालिक की गुंदई देखने को मिली। लीज एग्रीमेंट पूरा होने से 6 महीने पहले दुकान को खाली करने की धमकी किराएदार को दे रहा था और छह महीने के बकाये पैसे की मांग की जा रही थी। जब किरायेदार ने पैसे नहीं दिये तो दुकान में ताला जड़ दिया। ताला खोलने का आग्रह करने पर मकान मालिक ने अपने बाउंसरों को भेज दिया। जिसके बाद बीच सड़क पर बाउंसरों ने किरायेदार की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान रामकृष्णा नगर मार्केट में अफरा-तफरी मच गयी। किरायेदार की पिटाई का वीडियो तभी किसी ने अपने मोबाइल में बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
घटना सोमवार की है जहां रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के श्यामा पैलेसे में दुकान को खाली कराने को लेकर किरायेदार राकेश राठौर की बीच सड़क पर बाउंसरों ने पिटाई कर दी। किरायेदार चिल्लाता रहा हाथ जोड़ता रहा लेकिन बाउंसरों के कान में जू तक नहीं रेंगी। बाउंसरों की पिटाई से राकेश राठौर बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से एनएमसीएच में भर्ती कराया गया। एनएमसीएच में राकेश राठौर की हालत नाजुक बनी हुई है। पिटाई से घायल राकेश राठौर ने मीडिया को बताया कि उन्होंने रामकृष्ण नगर थाने में इस बात की शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि थाने के थानेदार जहांगीर आलम का कहना है कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। इस मामले में पीड़ित दुकानदार ने 6 लोगों को नामजद बनाया है। उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पीड़ित दुकानदार राकेश राठौर ने बताया कि रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में श्यामा पैलेस स्थित हैं। जिसमें उसकी दुकान है। जिसे उसने 5 साल के लीज पर किराये पर ले रखा है। दुकान को खाली कराने के लिए मकान का मालिक लगातार दबाव बना रहा है। लीज का समय पूरा होने में अभी भी छह बचे हैं लेकिन इससे पहले दुकान को खाली करने की बात मकान मालिक कर रहा है। दुकानदार ने छह महीने बाद दुकान खाली करने की बात कही थी लेकिन 6 महीने पहले ही मकान मालिक दुकान खाली कराने पर अड़ा हुआ है। मकान मालिक ने जबरन दुकान में ताला लगा दिया है। जब उन्होंने ताला खोलने की बात कही तो मकान मालिक छह महीने का किराया मांगने लगे। इसी बात को लेकर मकान मालिक और राकेश राठौर के बीच विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद अपने बाउंसरों को बुला कर उनकी बीच सड़क पर पिटाई कर दी गयी। पीड़ित दुकानदार पुलिस से न्याय की मांग कर रहा है और दोषियों पर कार्रवाई करने की बात दोहराई है।