Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड
10-Sep-2021 10:26 AM
PATNA : राजधानी पटना में मोबाइल स्नेचिंग की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं. ताजा मामला गर्दनीबाग थाना के अनिसाबाद गोलंबर की है. यहां दो बदमाशों ने एक महिला सिपाही का मोबाइल झपट्टा मारकर छीन लिया और भागने लगे. इस दौरान महिला सिपाही भी ऑटो से उतर कर पैदल ही उनका पीछा करने लगी और आख़िरकार दोनों बदमाश महिला सिपाही के हत्थे चढ़ गए.
बताया जा रहा है कि अनिसाबाद गोलंबर के पास टेंपो से जा रही महिला सिपाही नेहा कुमारी के हाथ से झपट्टा मार कर मोबाइल छीन कर लुटेरों ने भागने की कोशिश की लेकिन बहादुरी दिखाते हुए महिला सिपाही ने दौड़ाकर दोनों शातिरों को धर-दबोचा. इसके बाद दोनों झपटमारों की जमकर धुनाई भी की गई. पकड़े गए आरोपितों में मो. इरशाद और मो. राजा शामिल हैं.
मो. इरशाद और मो. राजा के कब्जे से दो मोबाइल और बाइक बरामद की गई है. बताया गया है कि महिला सिपाही नेहा पाटलिपुत्र थाने में पदस्थापित हैं और गुरुवार को नेहा अपनी सहेली रागिनी कुमारी के साथ फुलवारीशरीफ में सीआईएसएफ कैंटीन से सामान खरीद कर लौट रही थी. टेंपो से वापस आने के दौरान अनिसाबाद गोलंबर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने अपनी गाड़ी को टेंपो में सटाया और पीछे की सीट पर बैठे युवक और महिला सिपाही से झपट्टा मार मोबाइल छीन लिया.
यह देख महिला सिपाही चलती टेंपो से कूद गई और उसके पीछे पैदल ही दौड़ने लगी. इसी बीच एक युवक को मामला समझ में आ गया और उसने महिला सिपाही को अपनी बाइक पर बैठा लिया और उन दोनों का पीछा शुरू कर दिया. कुछ दूरी पर जाने के बाद महिला सिपाही ने भाग रहे दोनों झपटमारों को पकड़ लिया. लोगों ने दोनों की जमकर धुनाई भी की और फिर गर्दनीबाग पुलिस को बुलाकर सौंप दिया. पूछताछ के बाद केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया.