BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
04-Oct-2021 08:50 AM
PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. ताजा मामला एक महिला से गैंगरेप करने का सामने आया है. बताया जा रहा है कि जब महिला ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसके साथ मारपीट भी की. फिर उसे गंभीर स्थिति में पानी भरे गड्ढे में फ़ेंक दिया. पुलिस ने जब उसे देखा तो इलाज के लिए उसे अस्पताल लेकर गई.
घटना पटना के फतुहा में एनएच 30 के पास नयका रोड के पास हुई. मिली जानकारी के अनुसार, चार-पांच लोगों ने बिहारशरीफ की महिला से गैंगरेप किया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की. पुलिस ने 30 साल की महिला को एक झोपड़ीनुमा ढाबे के पास पानी से भरे गड्ढे से बरामद किया. वह ठंड से कांप रही थी.
पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई. वहां उसका प्राथमिक उपचार होने के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. फतुहा थाने की महिला पुलिस और एक जवान उसे लेकर पीएमसीएच पहुंचे. पीएमसीएच में उसका मेडिकल कराया गया फिर उसे पुलिस लेकर फतुहा चली गई. पुलिस ने उसके पास से दो-दो सौ के पांच नोट भी बरामद किए हैं. पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि वह बार-बार बयान बदल रही है. इस वजह से उसका फर्द बयान दर्ज नहीं किया जा सका है. पुलिस ने उसका मेडिकल टेस्ट करा दिया है. उसके परिजनों को बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि महिला रोज बिहारशरीफ से पटना सिटी आती-जाती है. पीड़िता बिहारशरीफ से श्रमजीवी एक्सप्रेस से पटना सिटी पहुंची थी.
शाम में वह पटना सिटी से ऑटो से फतुहा के लिए रवाना हुई और के आरओबी के पास उतर गई. आरओबी के पास बिहारशरीफ के लिए कोई गाड़ी नहीं मिलने की वजह से वह मछरियावां के लिए पैदल चलने लगी ताकि वहां से ऑटो मिल जाएगा. इसी बीच उसे अकेला देख कुछ युवकों ने पकड़ लिया और इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया.