Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी
25-Dec-2022 03:26 PM
PATNA: प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती बीजेपी ने पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। पटना में भी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी गयी। अटल बिहार वाजपेयी की जयंती के मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी ने सभी कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन दिया है कि देश को आत्मनिर्भर बनाना है तो हमें अपने माताओं बहनों को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करना होगा। उनकी मदद करनी होगी। दो लाख महिलाओं को सशक्त बनाने के उपलक्ष्य में आज पटना में महिला सशक्तिकरण समारोह का आयोजन हुआ। ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि विकास आपका साथ हमारा के साथ एसीएफएल माइक्रो फाइनेंस बिहार में काम कर रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2024 से पहले 5 लाख महिलाओं को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि इन महिलाओं के बीच जाकर माइक्रो फाइनेंस के माध्यम से सहयोग कर स्वावलंबी बनाना होगा। आर्थिक रूप से मजबूत करना होगा तभी महिलाएं मजबूत होगी। तभी उनके बच्चों का भविष्य भी सुधरेगा। सारी कल्पना को लेते हुए पांच वर्ष पहले ACFLमाइक्रो फाइनेंस बैंक का गठन किया। आज अलट जी की जयंती पर दो लाख महिलाएं इससे जुड़ी है। दो लाख महिलाओं को सशक्त बनाने के उपलक्ष्य में आज पटना में महिला सशक्तिकरण समारोह का आयोजन हुआ। ऋतुराज सिन्हा ने बताया कि 2024 से पहले 5 लाख महिलाओं को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। पटना महानगर में 50 हजार घरों तक पहुंचना है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार बहुत अच्छे-अच्छे विचार और प्रोग्राम लेकर काम कर रहे थे लेकिन राजद के साथ जाकर वे भटक चुके हैं। एक नाकारात्मक सोच उनकी बातों में झलकने लगी है। थके हुए लग रहे हैं। बिहार को एक नई ऊर्जा की आवश्यकता है तभी जाकर बिहार का विकास और हमारे गरीब तबके के साथ न्याय हो सकेगा। नीतीश कुमार सहित हरेक राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने अटल जी से प्रेरणा प्राप्त की है। हम सभी को मिलकर आज के दिन संकल्प लेना चाहिए कि अटल जी के दिखाये गये रास्ते पर आगे बढ़े। अटल जी ने कहा था कि मैं टायर नहीं हूं अब रिलैक्स होने का समय है। 2005 के बाद वे सामाजिक जीवन से अलग हो गये थे।