बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
09-Mar-2020 09:11 AM
PATNA : पटना से सटे पालीगंज में महज चंद रुपए की लालच मे दहेज लोभियों ने मानवता को शर्मसार करते हुए एक विवाहिता को जिंदा जलाकर मार डाला. मामला पालीगंज अनुमंडल के खिड़ीमोड थाना इलाके के रघुनाथपुर गांव की है.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि 10 साल पहले बेलहौरी गांव के प्रिति की शादी खिड़ीमोड़ के के मणि कुमार के साथ हुई थी. लेकिन शादी के बाद से ही ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे.
उसके बाद मायके वालों ने दहेज में बाइक समेत कई समान दिए, लेकिन इसके बाद भी प्रताड़ना बंद नहीं हुआ. आखिरकार रविवार को दहेज लोभियों ने प्रिति की हत्या कर दी औऱ शव छुपाने की नियत से ले जा रहे थे तभी पुलिस के गिरफ्त में आ गए.