ब्रेकिंग न्यूज़

Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड

पटना : नशाखुरानी गिरोह की शिकार हुई महिला से हुआ गैंगरेप, फोरलेन पर पायी गयी थी

21-Sep-2021 07:15 AM

PATNA : नशाखुरानी गिरोह की शिकार महिला के साथ पटना में गैंगरेप की वारदात हुई। रविवार की सुबह पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर 26 साल की एक महिला बुरी स्थिति में पाई गई थी। महिला मोतिहारी की रहने वाली है और वह अपने पति के साथ राजस्थान के कोटा में रखी थी। शनिवार की शाम महिला पटना पहुंची थी और पटना पहुंचने के बाद वह नशाखुरानी गिरोह की शिकार हो गई। 


पीड़िता के बयान पर पुलिस ने गैंगरेप की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फतुहा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के मुताबिक शनिवार की शाम जब वह अपनी 3 साल की बच्ची के साथ पटना पहुंची तो स्टेशन से बाहर निकलते ही ऑटो वालों के नशाखुरानी गिरोह के चंगुल में फंस गई। उसने बताया कि नशाखुरानी गिरोह ने उसे फंसा लिया और फिर वह उसे एक सुनसान गोदाम में ले।गए। पहले उसके रुपए, मोबाइल और बाकी कीमती सामान लूट लिए गए और फिर गिरोह के सदस्यों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद गिरोह के सदस्य एक बाइक पर बिठाकर उसे फोरलेन ओवरब्रिज के पास ले गए और बच्ची के साथ उसे वहां छोड़ दिया। फोरलेन पर बदहवास स्थिति में पड़ी इस महिला के ऊपर पुलिस की नजर पड़ी और पुलिस उसे अपने साथ थाने ले आयी। 


पीड़िता ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक गौरीचक थाना इलाके के सुडीहा के पास से एक सुनसान गोदाम में उसे रखा गया था, जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस ने इस मामले में महिला के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए दरियापुर के रहने वाले पंकज और सोतीचक के रहने वाले सोनू उर्फ विमल को हिरासत में लिया है। इस मामले में पुलिस दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करने में जुटी हुई है।