BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
19-Oct-2021 08:20 AM
PATNA : पटना में कानून व्यवस्था की कलई खोलने वाली एक और घटना सामने आई है। एक सनसनीखेज वारदात में अपराधियों ने एक महिला के साथ हफ्ते भर तक के गैंग रेप किया है। गैंगरेप की वारदात को करबिगहिया इलाके में अंजाम दिया गया है। यह एक कमरे में महिला को बंद कर एक हफ्ते तक उसके साथ गैंगरेप किया गया। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति से झगड़ा कर घर से निकली थी। घर से ट्रेन पकड़ने के लिए निकली महिला को अपराधियों ने अपने शिकंजे में ले लिया और उससे करबिगहिया स्थित एक कमरे में रखकर हफ्ते भर तक के सामूहिक दुष्कर्म करते रहे।
मामला पटना के जक्कनपुर थाना इलाके का है। दरअसल जक्कनपुर थाना इलाके में रहने वाली पीड़िता का अपने पति से झगड़ा हो गया। पति से झगड़ा करने के बाद वह घर से निकल गई। ट्रेन पकड़कर बख्तियारपुर स्थित अपने चाचा के घर जाना चाहती थी लेकिन इसी बीच अपराधियों ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। पीड़िता की तरफ से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक के ट्रेन के बारे में जानकारी लेने के लिए वह होटल संचालक के गोपाल के पास गई। गोपाल ने अपने साथी अमित को महिला के बारे में जानकारी दी। अमित और गोपाल महिला को अजय नाम के एक दूसरे शख्स के पास ले गए। अजय ने करबिगहिया के पास स्थित एक कमरे में उस महिला को रख दिया। इसके बाद महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए टेंपो चालक अजय कुमार खत्री, होटल संचालक गोपाल कुमार, टेंपो के मालिक अरुण कुमार, टेंपो चालक गोलू और बालाजी होटल के कर्मी अमित उर्फ किशन को गिरफ्तार किया है। महिला इस महीने की 10 तारीख को अपने घर से निकली थी और 17 अक्टूबर को उस से बरामद किया गया। जक्कनपुर थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की तो उसका मोबाइल लोकेशन पटना में मिला। महिला ने अपने घरवालों से कोलकाता जाने की बात कही थी पुलिस ने जब महिला को बरामद किया तो उसने कई अहम खुलासे किए।