ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

पटना में महिला हेल्थ वर्कर्स से अश्लील बातें करने वाला डाटा एंट्री ऑपरेटर बर्खास्त, सीएस ने की कार्रवाई

14-Jun-2021 10:07 AM

PATNA : पटना में महिला स्वास्थ्यकर्मियों के बारे में अश्लील बाटों करने वाले डाटा एंट्री ऑपरेटर पर गाज गिरी है. उसे ड्यूटी से बर्खास्त कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, युवक मोबाइल पर स्वास्थ्य कर्मियों के बारे में अश्लील बातें करता था, जिससे पूरा स्टाफ परेशान था. उसे कई बार समझाने की भी कोशिश की गई लेकिन इसका उसपर कोई असर नहीं हुई. आखिरकार महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने इसकी शिकायत सिविल सर्जन से कर दी जिसके बाद त्रिस्तरीय जांच टीम गठित की गई. जांच में डाटा एंट्री ऑपरेटर दोषी पाए गया जिसके बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया. 


घटना संपतचक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की है. आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर का नाम अनिल कुमार बताया जा रहा है. बता दें कि अनिल द्वारा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और मोबाइल पर अश्लील बातें किये जाने की शिकायत महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने की थी, जिसके बाद सिविल सर्जन ने जांच के लिए त्रिस्तरीय जांच कमेटी गठित की थी. सिविल सर्जन ने 20 अक्टूबर 2020 को जांच का आदेश दिया था। इसके बाद त्रिस्तरीय जांच कमेटी बनाई गई थी. 


जांच टीम ने आरोपों को सही पाया और फिर रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंप दी. जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि अनिल कुमार का आचरण बहुत गलत है. महिलाओं के प्रति इस तरह का अभद्र और अश्लील आचरण गंभीर और आपत्तिजनक है. यह अनिल कुमार की विकृत मानसिकता का परिचायक है. जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई की अनुसंशा की गई है. 


इसके बाद डाटा ऑपरेटर से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं था. इसके बाद कार्रवाई का निर्णय लिया गया. सिविल सर्जन पटना डॉ. विभा कुमारी का कहना है कि संमपतचक के डाटा इंट्री ऑपरेटर अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है. सिविल सर्जन का कहना है कि ऐसी मनमानी और अनुशासनहीनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जा सकती है.