कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि
13-Oct-2021 07:56 PM
PATNA : शारदीय नवरात्र का आज आठवां दिन है नवरात्रि के आठवें दिन आज महाष्टमी पूजा में महागौरी की पूजा अर्चना हो रही है। महाष्टमी के मौके पर आज पूरे प्रदेश में दशहरे के त्यौहार की रौनक देखते बन रही है। राजधानी पटना में भी भक्तों की भारी भीड़ देवी दर्शन के लिए सड़क पर उमड़ पड़ी है। राजधानी पटना की शायद ही ऐसी कोई सड़क हो जिस पर भक्तों देवी दर्शन करते नजर नहीं आ रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पूजा पंडालों में देवी दर्शन के लिए पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह पूजा अर्चना के लिए पटना के प्रमुख देवी मंदिरों में गए थे। पटन देवी, शीतला मंदिर समेत अन्य मंदिरों में जाकर उन्होंने देवी की पूजा अर्चना की थी। शाम के वक्त नीतीश कुमार पूजा पंडालों में देवी के दर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेली रोड स्थित शेखपुरा पूजा समिति, खाजपुरा पूजा समिति, गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी, रामकृष्ण मिशन, डाकबंगला समिति समेत अन्य पूजा पंडालों में पहुंच कर देवी की आराधना की है। सीएम नीतीश ने इस मौके पर प्रदेशवासियों को दशहरे की बधाई देते हुए कहा है कि देवी सब का कल्याण करें। बिहार का विकास हो और सुख-समृद्धि सबके घर आये यही कामना हम देवी से करते हैं।
सप्तमी के दिन देवी के पट खुल गए थे इसके बावजूद भक्त कम तादाद में पूजा पंडालों की तरफ से निकले थे। लेकिन आज महाष्टमी के मौके पर भक्तों की भीड़ पूजा पंडालों में देखने को मिल रही है। इस दौरान कोरोना नियमों को टूटते भी देखा जा रहा है। हालांकि प्रशासन ने कई शर्तों के साथ पूजा समितियों को प्रतिमा बैठाने की अनुमति दी है। पटना जिला प्रशासन और पुलिस मुस्तैद नजर आ रही है। हर पॉइंट पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है।