PACS Election Bihar : बिहार में ‘मिनी इलेक्शन’ का ऐलान, 24 जिलों में 18 मार्च को वोटिंग; जानिए किस दिन आएगा रिजल्ट Bihar Government Job 2026-27: बिहार में होने वाली है बड़ी नियुक्तियां, हजारों सरकारी नौकरियों की तैयारी शुरू; महाशिवरात्रि पर जानिए नया अपडेट Patna Traffic Diversion : महाशिवरात्रि पर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते बंद, निकलने से पहले देखें नया रूट प्लान Mahashivratri 2026 : बिहार में महाशिवरात्रि की धूम: अशोक धाम और बैकुंठधाम से हरिहरनाथ मंदिर तक उमड़ी भक्तों की भीड़ शादी कराने गये पंडित के साथ हो गया बड़ा कांड, बाइक उठा ले गये चोर सऊदी अरब में सड़क हादसे में मोतिहारी के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मातम BIHAR NEWS: अररिया से सुपौल तक शिक्षकों का सम्मान, 25 को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड; शिक्षा विभाग ने जारी की सूची महाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारी BIHAR NEWS: बिहार में VIP नंबरों की होड़! दो महीने में 5.95 करोड़ की कमाई, पटना सबसे आगे BIHAR SPORTS NEWS: जमुई में गूंजा ‘माटी का बल दंगल’, 200 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, पारंपरिक कुश्ती को मिला नया मंच
21-Dec-2020 05:32 PM
By Badal
PATNA : पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब के इलाके से लुटेरी दुल्हन का मामला प्रकाश में आया है जहां नई नवेली दुल्हन रात के सन्नाटे में मौका देख कर अपने ससुराल से कीमती जेवरात और नगद रुपए समेत अन्य कीमती सामान लेकर रातों रात फरार हो गई. जिसके बाद दुल्हन के खिलाफ पीड़ित ससुराल वालों ने इस घटना की लिखित शिकायत की. शिकायत के बाद पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की करवाई में करने में जुट गई हैं. साथ ही पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
बताया जाता है कि चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब के पास रहने वाले राजेश राम ने अपने बेटे सुधीर कुमार की शादी बेगूसराय के रहने वाले संजय राऊत की बेटी मोनी कुमारी के साथ बीते 29 नवंबर को की थी. जिसके बाद सुधीर और नवविवाहिता मोनी एक दूसरे के साथ रह रहे थे लेकिन बीती रात लुटेरी दुल्हन ने अपने पति सुधीर और सास-ससुर को सोता हुआ छोड़कर जेवरात, नगद रुपये और कीमती सामान समेत पांच लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गई.
फिलहाल पुलिस पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुट गई है. ससुराल वालों से पूछताछ की जा रही है.