अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
18-Nov-2021 08:27 PM
By BADAL ROHAN
PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना में अपराधियों ने एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया है। पटना के भागवत नगर इलाके में धीरज अलंकार ज्वेलर्स को अपराधियों ने निशाना बनाते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया है।
अगमकुआं थाना इलाके में हुई इस लूट की घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई है। घटना के बारे में पहली जानकारी जो सामने निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक दो अपराधियों ने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देने के दौरान फायरिंग भी की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। इस वक्त अपराधियों के बारे में तफ्तीश की जा रही है। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के भागवत नगर स्थित धीरज अलंकार ज्वेलर दुकान में बाइक सवार तीन बदमाश आए और पिस्टल की नोक पर लूटपाट की। इस दौरान दुकानदार ने जब विरोध किया तब बदमाश भिड़ गये और एक राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि कि इस दौरान दुकानदार बाल बाल बच गये। दुकानदार के शोर मचाने और फायरिंग की आवाज से आस-पास के लोग जुटने लगे।
लोगों को देख अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। लूटेरे चांदी और सोने के आभूषण समेत लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही अपराधियों की शिनाख्त की जाएगी और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।




