घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
11-Apr-2023 08:22 AM
By BADAL ROHAN
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने एटीएम में पैसा डालने जा रहे कैश वैन को निशाना बनाते हुए करीब डेढ़ करोड़ रुपए लूट लिए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लूट की यह बड़ी घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के डंका इमली गोलंबर के पास की है।
बताया जा रहा है कि अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड स्थित कैश कंपनी सिक्योर वैल्यू के कैश वैन का ड्राइवर सूरज कुमार, कंपनी का गनमैन सुभाष यादव, ऑडिटर अमरेश सिंह, कर्मचारी सोनू कुमार और दिलीप कुमार ICICI बैंक का पैसा एटीएम में जमा करने आलमगंज थाना क्षेत्र के डंका इमली गोलंबर के पास स्थित एटीएम पर पहुंचे थे। जहां कंपनी का गनमैन, ऑडिटर और कर्मचारी एटीएम में डिपॉजिट पैसे की निकासी कर रहे थे, उसी दौरान कैश वैन का ड्राइवर सूरज कुमार कैश वैन लेकर भाग निकला और कुछ दूर जाने के बाद NMCH रोड के पास वैन को खड़ा कर डेढ़ करोड़ रुपए लेकर फरार हो गया।
जब कंपनी के गनमैन, ऑडिटर और कर्मचारी एटीएम से बाहर निकले तो कैश वैन गायब पाया। जिसके बाद कंपनी के कर्मचारियों ने आलमगंज थाना में लूट का मामला दर्ज कराया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने कैश वैन को जब्त कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने कैश जमा करने आए कर्मचारी और गार्ड को भी हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।