घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
29-Dec-2021 02:57 PM
PATNA : हाल फिलहाल राजधानी पटना में हुए कई अपराध हुए हैं. इसमें हत्या और चोरी की घटनाएं भी है. अब पटना पुलिस को इन अपराधों में संलिप्त अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिली है. गर्दनीबाग में हुए वैष्णवी ज्वेलर्स लूट-कांड, कंकड़बाग में ट्रांसजेंडर हत्या कांड, और कंकड़बाग में ही ज्वेलकार्ट शोरूम हत्या-सह-लूट काण्ड को सीरियली अंजाम देने वाले कुख्यात गिरोह का खुलासा पटना पुलिस ने किया है. पुलिस ने इन अपराधों के सरगना शंकर राय सहित कुल तीन अपराधियों को लूट के आभूषण एवं असलहों के साथ गिरफ्तार किया है.
बता दें कि 26 दिसंबर को कंकड़बाग थाना क्षेत्र के एक ज्वेलरी शॉप में अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान बदमाशों ने न सिर्फ लूटपाट की बल्कि एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई और कैशियर को बंदूक की बट से मारकर घायल कर दिया. बाइक सवार दो की संख्या में आए बदमाशों ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया.
इस संबंध में कंकड़बाग थाना में मामला दर्ज कर वरीय पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम गठित कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी. टीम ने जब जांच की तो पाया हाल फिलहाल पटना में लूट और हत्या की जो भी घटनाएं हुई है उन सबका एक ही गिरोह से संबंध है.
दर्जनों कांड में संलिप्त पेशेवर अपराधी शंकर राय एवं कन्हैया उर्फ़ शाहरुख़ इनका सरगना है. ट्रांसजेंडर से लूट के दौरान हत्या मामले में पुलिस ने पहले ही एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. अब पुलिस ने इन अपराधों के सरगना शंकर राय सहित कुल तीन अपराधियों को लूट के आभूषण एवं असलहों के साथ गिरफ्तार किया है.