ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट'

Home / news / राजधानी में हथियार के बल पर 2.5 लाख की लूट, पटना कॉलेज के...

राजधानी में हथियार के बल पर 2.5 लाख की लूट, पटना कॉलेज के पास अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

06-Jan-2020 02:15 PM

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. राजधानी पटना में भी वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी 2.5 लाख रुपये लूटकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


फायरिंग करते भागे अपराधी
वारदात राजधानी के पीरबहोर थाना इलाके के ऐनी बेसेंट रोड की है. जहां पटना कॉलेज के पास अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. राजधानी में लगातार दो दिन में अपराधियों ने लूट की दो बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक भीड़भाड़ वाले इलाके में यह वारदात हुई है. जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहे हैं. अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से भागने में कामयाब रहे. 


लगातार हो रही लूट
पटना के नए एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा के आने के बाद लॉ एंड आर्डर की स्थिति में हालांकि कुछ सुधार नजर आ रहे थे. लेकिन एक बार फिर से राजधानी के अंदर अपराधियों ने पुलिस को ठेंगा दिखाया है. बीते दिन भी दीघा थाना इलाके में लूट की वारदात हुई थी. फिलहाल वारदात की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना की टीम मौके पर पहुंची है. मामले की छानबीन की जा रही है.