राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक
20-Apr-2020 08:51 PM
PATNA : बिहार एक तरफ कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है. वहीं, दूसरी ओर अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. लॉक डाउन में भी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने एक बार फिर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पटना सिटी इलाके में देर शाम अपराधियों ने एक युएव्क को गोली मार दी है.
वारदात राजधानी के पटना सिटी इलाके की है. जहां खाजेकलां थाना इलाके में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. नून की चौराहे के पास अपराधियों ने एक लड़के को गोली मार दी है. पटना सिटी के सुल्तानगंज थाना इलाके से कोरोना अपोजिटिव मामला सामने आने के बाद उस इलाके को सील कर दिया गया है. सीलिंग के आसपास के एरिया में इतनी बड़ी वारदात हो जाने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं.
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम फ़ौरन मौके पर पहुंची है. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के कारण युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक की पहचान शनि कुमार के रूप में की गई है. पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है.