ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल

Home / news / लॉकडाउन में गांव जाकर फंसा कारोबारी का परिवार, पटना में चोरों ने घर...

लॉकडाउन में गांव जाकर फंसा कारोबारी का परिवार, पटना में चोरों ने घर की सफाई कर डाली

10-May-2020 07:27 AM

PATNA : राजधानी में चोरों के निशाने पर ऐसे घर या फ्लैट हैं जिनमें लॉकडाउन के दौरान ताला लगा हुआ है। जी हां, लॉकडाउन में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। समनपुरा के एक कारोबारी के फ्लैट में चोरों ने सफाई कर डाली है। दरअसल कारोबारी का परिवार लॉकडाउन के दौरान गांव में फंसा हुआ है जिसका फायदा चोरों ने उठाते हुए घर की सफाई कर डाली। 


घटना समनपुरा इलाके के दानिश अपार्टमेंट में हुई है जहां चोरों ने एक कारोबारी के फ्लैट से 10 लाख की ज्वेलरी और कैश के साथ-साथ अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर डाला। अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या संख्या 301 में रहने वाले अमजद हुसैन का कारोबार दिल्ली में है लॉकडाउन में वह अपने गांव गए हुए थे और इधर चोरों ने उनके घर पर हाथ साफ कर दिया। 


चोरों ने अमजद के घर से ज्वेलरी के साथ-साथ 50 हजार रुपये नकद भी उड़ा लिया। अमजद के साले रेहान अहसन की तरफ से शास्त्रीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि अमजद का साला रेहान इसकी अपार्टमेंट में रहता है और उसने सबसे पहले फ्लैट नंबर 301 का ताला टूटा हुआ देखा। अपार्टमेंट का सीसीटीवी कैमरा खराब है और गार्ड भी छुट्टी पर गया हुआ है लिहाजा इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि कौन-कौन लोग हाल के दिनों में अपार्टमेंट के अंदर आए थे।