ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

राजद को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- शराबबंदी सीएम नीतीश की देन

15-Nov-2021 04:37 PM

पटना : बिहार में शराबबंदी को लेकर सियासत लगातार जारी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी कानून को लेकर कल समीक्षा बैठक भी करने वाले हैं. इस बीच विपक्ष शराबबंदी को लेकर सरकार पर लगातार दबाव बना रही है. आपको पता है कि हाल ही में जहरीली शराब का सेवन करने से बिहार के विभिन्न जिलों में बहुत सारे लोगों ने अपनी जान गंवाई है. 


वहीं विपक्षी पार्टी राजद का कहना है कि शराबबंदी कानून हमने लागू करवाई है. इस सबंध में जब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने राजद को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि वो क्या शराबबंदी करवाएंगे। शराबबंदी नीतीश कुमार ने किया है. ये बात अलग है कि जब विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था तो शपथ लेने वाले सदस्यों में उनके पार्टी के भी लोग थे.अब जब वो विपक्ष में बैठे हैं तो अपने शपथ के खिलाफ उल्टा बोल रहे हैं.


हालाँकि शराबबंदी कानून को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. आए दिन विपक्ष के तरफ से सवाल किए जा रहे हैं. शराबबंदी कानून के लगातार हो रहे उल्लंघन और विपक्ष के दबाव का ही नतीजा है कि कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समीक्षा बैठक भी करने वाले हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि सीएम नीतीश कल समीक्षा बैठक में क्या फैसला लेते हैं.