Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
26-Jan-2023 03:45 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना में भारी मात्रा में नकली दवाइयां बरामद की गयी है। ड्रग विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। अगमकुआं के छोटी पहाड़ी स्थित एक घर में छापेमारी कर लाखों रुपये की नकली दवाइयां जब्त की है। ड्रग विभाग की कार्रवाई से अवैध धंधे से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कफ सिरप और नारकोटिक ड्रग्स बरामद किया गया है। छापेमारी के बाद ड्रग इंस्पेक्टर जसवंत कुमार झा ने बताया कि एक बिल की जांच के लिए वे छोटी पहाड़ी पहुंचे थे। तभी देखा कि एक पिकअप वैन से मात्रा में दवा उतर रही है। जिस मकान में दवा रखी जा रही थी उस घर में ड्रग इंस्पेक्टर ने छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कफ सिरप और नारकोटिक ड्रग्स जब्त किया गया। सभी दवाइयां जिया और धनलक्ष्मी इंटरप्राइजेज के मालिक दिलीप पांडेय की है। सभी दवाइयां अवैध रूप से गोदाम में रखा गया था। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा कि कितनी दवाइयां नकली है। दवा का अवैध भंडारण की बात भी सामने आ रही है।फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।