ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच मारपीट Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग ने 60 से अधिक ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट/सस्पेंड, फर्जी कागजात लगाकर ठेका लेने समेत कई गंभीर आरोप BIHAR: बारात से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, इलाके में पसरा मातम Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Revenue Department : सभी CO को सोमवार को हर हाल में ड्यूटी पर रहना होगा, गायब रहे तो एक्शन तय; प्रधान सचिव करेंगे निगरानी Pappu Yadav Arrest: 31साल पुराने मामले में अरेस्ट होने के बाद कोर्ट में पेश हुए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, जानिए क्या रहा न्यायालय का फैसला ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक Bihar bijli chori : बिहार में बिजली चोरी पर हाईटेक शिकंजा, इस तरीके से होगी सटीक निगरानी; सरकार शुरू करने जा रही नया काम

पटना में लड़की ने मनचले के मुंह पर थूका, फिर बॉयफ्रेंड को बुलाकर दमभर पिटवा दी, देखें Video

पटना में लड़की ने मनचले के मुंह पर थूका, फिर बॉयफ्रेंड को बुलाकर दमभर पिटवा दी, देखें Video

06-Feb-2020 07:41 PM

PATNA : बिहार में इन दिनों लगातार लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं. ताजा मामला राजधानी पटना का है. जहां कुछ मनचलों द्वारा लगातार पीछा कर एक लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. पढ़ने जा रही एक छात्रा को कुछ लफंगे रोज फब्तियां कसा करते थे. लेकिन लड़की ने खुद हिम्मत जुटाकर उसे आज सबक सीखा दी. 


लड़कियों को डेली तंग करता था
घटना राजधानी पटना के एसके पुरी थाना इलाके की है. जहां कुछ युवक क्लास जा रही लड़कियों पर फब्तियां कसते थे. उन्हें रोज-रोज इस जुल्म से जूझना पड़ता था. लड़कियों ने उन बदमाशों को पहले तो समझाया लेकिन जब वे नहीं माने तो आज लड़कियों ने उन्हें जमकर सबक सिखाया. पीड़ित लड़की अपने बॉयफ्रेंड को बुलाकर मनचलों की पिटाई कर दी. इस दौरान बॉयफ्रेंड के दोस्तों ने भी जमकर पिटाई की.



मुंह पर थूक दी लड़की
एसके पुरी इलाके में सरेआम सड़क पर छेड़खानी करने वाले इस शख्स को आज उन्होंने ऐसा सबक सिखाया कि वे फिर से ऐसा करने की जुर्रत नहीं करेंगे. विवाद के दौरान लड़की ने मनचले के मुंह पर थूक भी दिया. जिससे वो और गुस्सा आया और फिर दोनों तरफ से गाली-गलौज होने लगा. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 20 दिनों से मनचले डेली लड़कियों को तंग करते थे. हालांकि इस मामले में पुलिस ने बताया कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है. किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत अब तक नहीं की गई है.