ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना: 3 लड़कों ने 1 साल तक लड़की से किया रेप, फेसबुक पर...

पटना: 3 लड़कों ने 1 साल तक लड़की से किया रेप, फेसबुक पर अश्लील वीडियो डालकर किया ब्लैकमेल

23-Jan-2020 09:08 AM

PATNA: राजधानी पटना में एक लड़की के साथ यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. खुद को इंजीनियर बताकर एक लड़के ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर लड़की के साथ एक साल तक रेप किया. घटना फुलवारीशरीफ इलाके की है.


बताया जा रहा है कि नौबतपुर का रहने वाला अंकुर नाम का लड़का खुद को इंजीनियर बताकर एक लड़की को पहले प्यार के जाल में फंसाया फिर उसके साथ यौन शोषण करता रहा. लड़की को जब अंकुर की सच्चाई का पता चला तब उसने इसका विरोध किया. जिसके बाद अंकुर ने यौन शोषण के दौरान बनाये गये पीड़िता के अश्लील वीडियो को फेसबुक पर वायरल कर दिया और ब्लैकमेल करने लगा. उसके बाद अंकुर ब्लैकमेल करके अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर लड़की के साथ एक साल तक यौन शोषण करता रहा.


पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अंकुर, अमर कुमार और जीवन यादव नाम के तीन लड़कों ने उसके साथ एक साल तक यौन शोषण किया है. पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तब आरोपी उसके घर पहुंचकर उसे हत्या की धमकी देते और उसके साथ रेप करते. लड़की ने हिम्मत करके फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष को पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस ने लड़की के घर से पास सिक्योरिटी गार्ड्स को तैनात कर दिया, फिर जब तीनों लड़के पीड़िता के घर आए तब पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है.