बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
07-Jan-2020 12:36 PM
PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना में रईसजादों की काली करतूत देखने को मिली है। पटना के एक बड़े मॉल से हथियार के बल पर एक लड़की को कुछ लड़के उठाकर ले गए और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। हालांकि इस पूरी घटना को लेकर पटना पुलिस के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक घटना राजधानी के एसके पुरी थाना इलाके की है। बोरिंग रोड स्थित जीबी मॉल के एक रेस्टोरेंट से कुछ रईसजादों ने लड़की को हथियार के दम पर उठाया और फिर उसे कहीं और ले जाकर गैंगरेप किया। मामला महिला थाना पहुंचा है।
पूरी घटना सोमवार रात की बताई जा रही है, लड़की का मेडिकल जांच भी कराया जा चुका है, लेकिन पुलिस की जांच की रफ्तार बेहद सुस्त है। चर्चा है कि लड़की के साथ गैंगरेप करने वाले बड़ा रसूख रखते हैं इसलिए मामले को मैनेज करने का प्रयास भी किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो भी बनाया है। पीड़िता 19 साल की बीबीए की स्टूडेंट है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।