24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा PAN कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान! घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल
02-Jun-2020 01:37 PM
PATNA : बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. जहां एक लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है. यह मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है.
वारदात राजधानी पटना के राजीवनगर थाना इलाके की है. जहां राजीवनगर में ही बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक नशे में धुत्त 6 बदमाशों ने एक लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की आशियाना दीघा रोड की रहने वाली है.
इस वारदात को लेकर राजीवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को पुलिस ने राजीव नगर, दीघा, रूपसपुर आदि इलाकों में छापेमारी कर चार युवकों को गिरफ्तार किया है. दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि 4 लोगों की गिरफ्तारी की गई है. पुलिस इस मामले में कार्रवाई में जुटी हुई है. राजीवनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि यह वारदात दो दिन पहले 31 मई को हुई थी लेकिन शिकायत आज मंगलवार को की गई है.