ब्रेकिंग न्यूज़

बेतिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 6 महीने पहले किया था अंतरजातीय विवाह Bihar Civil Court Exam : आज डाउनलोड करें बिहार सिविल कोर्ट प्यून परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानिए किस दिन होगी परीक्षा नीतीश के बिना विधवा हो जाएगा बिहार, राज्यसभा जाने पर CM के बहनोई का बड़ा बयान Indian Railways update : 'अब आगे नहीं जाऊंगा ...',बीच रास्ते ALP ने रोक दी यात्रियों से भरी ट्रेन ; जानिए फिर क्या हुआ सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति

पटना में 4 साल के लड़के के साथ यौनाचार, दो लोगों ने किया गलत काम

04-Sep-2020 05:50 PM

PATNA :  राजधानी पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. 4 साल के मासूम लड़के के साथ यौनाचार की घटना सामने आई है. दो लड़कों ने मिलकर उसके साथ गलत काम को अंजाम दिया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना पटना के रानीतालाब थाना इलाके की है. जहां  यौनाचार का मामला प्रकाश में आया है. 4 साल के मासूम लड़के के साथ यह घटना हुई है. जानकारी के मुताबिक दो लोगों ने मिलकर बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि मूल रूप से रानीतालाब थाना इलाके के राघोपुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के 4 साल के बेटे के साथ गांव के ही दो युवकों ने गलत काम किया. दोनों युवक उसे बहला फुसलाकर सुनसान जगह पे ले गए और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार की वारदात को अंजाम दिया.


घटना के बाद बच्चा किसी तरह से रोते हुए घर पहुंचा और उसके साथ जो हुआ वह परिजनों को सुनाया. जिसके बाद पीड़ित बच्चे को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया. डॉक्टरों ने बच्चे को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है. वही आरोपियों के खिलाफ रानी तालाब थाना में केस दर्ज किया गया. जिसके बाद रानीतालाब थाना ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बारे में उनसे पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.