LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
21-Jun-2023 05:22 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित विवेकानंद मार्ग में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बिहार के पूर्व मंत्री रामजतन सिन्हा के बॉडीगार्ड और उनके पड़ोसी के बीच जमकर मारपीट हो गयी। इस दौरान दोनों तरफ से थाने में केस दर्ज कराया गया है। पूर्व मंत्री के घर के गेट के पास कुत्ते के शौच कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये और देखते ही देखते विवेकानंद मार्ग रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया।
पूर्व मंत्री रामजतन सिन्हा के पड़ोसी राजीव नयन शर्मा का यह आरोप था कि जब उनका बेटा अपने पालतू डॉगी के साथ सुबह टहलने के लिए निकला था तब पूर्व मंत्री के अंगरक्षक ने उन पर ईंट फेंका था। जब वे रामजतन सिन्हा के बॉडीगार्ड से इस संबंध में पूछताछ करने पहुंचे तो वह भड़क गया और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट करने लगा। यही नहीं बॉडीगार्ड ने उन्हें पिस्टल तक दिखाया और उनके साथ बदसलुकी की।
जबकि पूर्व मंत्री रामजतन सिन्हा के बॉडीगार्ड का आरोप है कि कई लोग जबरन उनके बैरक में घुस गये और जानलेवा हमला करने लगे।इस दौरान उनसे सरकारी हथियार भी छीनने की कोशिश की गयी। संजय ने यह भी बताया कि पूर्व मंत्री जी का पड़ोसी राजीव नयन शर्मा घर में कुत्ता रखे हुए हैं। आए दिन सुबह में घर के गेट के पास उनका डॉगी शौच कर देता है। कुत्ते को शौच कराने से उसने मना किया था जो राजीव नयन को नागवार गुजरा। बिना सोचे समझे वे उनके साथ मारपीट करने लगे। दोनों तरफ से थाने में केस दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।