50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी
08-Oct-2023 12:12 PM
By First Bihar
PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बदमाशों ने कुख्यात अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी है। कुख्यात की हत्या करने के बाद बदमाशों ने उसके शव को गांव में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से पुलिस ने एक लग्जरी कार को भी बरामद किया है। घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा की है।
मृतक की पहचान कुख्यात अपराधी जटहा सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जटहा शनिवार की रात नौबतपुर के चेसी गांव में किसी बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान बदमाशों ने गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया और शव को शेखपुरा में फेंककर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से पुलिस ने एक एक्सयूबी कार को बरामद किया है, जिसके भीतर खून के धब्बे मिले हैं। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।
बता दें कि कुख्यात जटहा सिंह के खिला पटना के नौबतपुर समेत अन्य थानों में हत्या, रंगदारी के अलावा कई मामले दर्ज हैं। जटहा सिंह सुपारी लेकर लोगों की हत्या किया करता था। नौबतपुर के कारोबारियों में जटहा का काफी खौफ था। जहटा जमीन कारोबारियों से रंगदारी वसूलता था। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि आपसी वर्चस्व को लेकर जटहा की हत्या की गई है।