ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना में शख्स ने शराब के नशे में किया कुकर्म, आहत किशोर ने...

पटना में शख्स ने शराब के नशे में किया कुकर्म, आहत किशोर ने कर ली सुसाइड

10-Apr-2020 08:40 AM

PATNA: शराब के नशे में एक शख्स ने किशोर के साथ जबरन कुकर्म किया. इस घटना से आहत किशोर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर दी. यह घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी की है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक ठेला चालक ने पड़ोस के ही एक किशोर के साथ कुकर्म किया था. किशोर को आरोपी ने किसी काम से घर बुलाया था. उसके बाद इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी किशोर क पड़ोस में ही रहता है.

सुसाइड नोट से हुआ खुलासा

घटना के बाद से किशोर परेशान रहता था. खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने गया और फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. मरने से पहले किशोर ने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरी मौत का जिम्मेवार सुनील सहनी है. जिसने मेरे साथ गलत काम किया. उसने किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी.उसके बाद यह खुलासा हुआ कि किशोर ने क्यों सुसाइड की है.