Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम
22-Sep-2024 12:52 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया है जब वह रात में खेत पटाने गए थे। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार, पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के नवादा गांव और आई टी बी पी के बीच धान के खेतों में एक किसान की कुदाल के बेंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय प्रभात प्रसाद ऊर्फ सुदामा के रूप मे की गई है। प्रभात प्रसाद रात में धान के खेत में पानी पटवन करने गए थे. जहां रात में उनकी बुरी तरह पिटाई कर मार डालने के बाद हत्यारे उनके शरीर के कपड़े तक लेकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान अपराधियों का एक गमछा वही छूट गया। लाश के आसपास कुदाल के बेंट के टुकड़े खून सने बिखरे पड़े थे जो हत्याकांड की ओर इशारा कर रहे थे। मृतक के सर और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान साफ दिखाई पड़ रहा था और सर से खून बह रहा था। खेतों में सिंचाई के पाइप और कई जगह खून बिखरा पड़ा था।
वहीं, सुबह-सुबह धान के खेत में नग्न अवस्था में शव पड़ा देख़ गांव में सनसनी फ़ैल गई और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पर फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मशहूद अहमद हैदरी दलबल के साथ पहुंचे और छानबीन शुरू कर दिया। उन्होंने FSL टीम को मौके पर बुलाकर साक्षय एकत्रित कराया।