ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से...

Home / news / पटना में किन्‍नरों के साथ छेड़खानी और मारपीट, मनचले के घर पूरी फौज...

पटना में किन्‍नरों के साथ छेड़खानी और मारपीट, मनचले के घर पूरी फौज लेकर पहुंचे किन्नर

10-Feb-2021 06:15 PM

PATNA :  राजधानी पटना में कुछ मनचलों ने किन्‍नरों के साथ छेड़खानी और मारपीट की. लफंगों की इस बदमाशी से नाराज किन्नर भारी संख्या में आरोपी के घर पहुंच गए और फिर उन्होंने जमकर हंगामा किया. इस दौरान किन्‍नरों ने वहां ताली बजा-बजाकर और गाना गाकर जमकर गालियां सुनाई.


घटना राजधानी पटना के अनीसाबाद की है, जहां कुछ मनचलों ने किन्‍नरों के साथ छेड़खानी और मारपीट की. इस घटना के बारे में जानकारी मिली कि कुछ किन्नर फुलवारीशरीफ से बधाई गाकर लौट रहे थे. इस दौरान लफंगों ने उनके साथ छेड़खानी और मारपीट की. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाश युवक मारपीट कर सोने की चेन छिनकर भाग गए.


बुधवार को सुबह में किन्नरों ने आरोपियों के घर काफी हंगामा किया. किन्नरों को देख आरोपित के घर के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई. उन्होंने आरोपित को हाजिर करने और सोने की चेन नहीं लौटाने पर वहीं जमे रहने की बात कही. किन्नर सुमन ने बताया कि मंगलवार की रात वह और उसके कुछ साथी बधाई कार्यक्रम में फुलवारीशरीफ से अनीसाबाद की तरफ टेंपो से लौट रहे थे. तभी टमटम पड़ाव के नजदीक स्कार्पियो पर सवार आधा दर्जन बदमाश टेंपो को ओवरटेक कर रोक लिया और एक किन्नर को जबरन टेंपो से उतारने लगे. अन्‍य किन्नरों ने इसका विरोध किया तो बदमाश लड़कों ने उनके साथ मारपीट की. इसके बाद सुमन और अनीसा के गले से सोने की चेन झपटकर भागने लगे. 


किन्नरों ने टेंपो से अनीसाबाद तक मनचलों का पीछा किया. पीछा करने के दौरान किन्नरों ने ईंट मारकर स्कार्पियो का आगे का शीशा भी फोड़ डाला. लेकिन बदमाश फरार होने में कामयाब रहे. किन्नरों ने एक बदमाश की पहचान रानीपुर निवासी बिशु के रूप में की. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे किन्नरों को आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया. थानेदार रफीकुर्रहमान ने बताया कि हर बिंदु पर छानबीन की जा रही है. दोषी के खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी.