पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर Instagram पर लाइव आकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी को लिखा 'I Miss You', पापा से कहा 'माफ करना'… राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से गायब कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का आया जवाब, खुद बताया क्यों नहीं किया वोट राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से गायब कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का आया जवाब, खुद बताया क्यों नहीं किया वोट Bihar News: CO की हड़ताल,...राजस्व न्यायालयों में केस का अंबार, कैसे हो निबटारा..इसके लिए राजस्व विभाग ने जारी किए 7 तरह के गाइडलाइन, जानें.... क्यों नहीं डाला वोट? कांग्रेस MLA मनोज विश्वास ने राजेश राम को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, जानिए... LPG संकट के बीच बड़ी राहत: होर्मुज के रास्ते भारत पहुंचे दो जहाज, लेकर आए इतने मीट्रिक टन गैस
11-Jun-2021 09:05 AM
PATNA : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के खिलाफ पटना के एक थाने में लिखित शिकायत दर्ज की गई है. शिकायतकर्ता ने खेसारी पर धमकी देने से सहित कई गंभीर आरोप लगाये हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में खेसारी से बात भी की है. माना जा रहा है कि प्राथमिक जांच के बाद पुलिस इस मामले में शिकायत दर्ज करेगी.
बता दें कि पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में एक चैनल के हेड ने खेसारी लाल यादव के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि खेसारी का एक गाना उनके चैनल पर चलाया गया था. उसके बाद खेसारी ने उन्हें धमकी दी थी. इतना ही नहीं शिकायतकर्ता ने अनाप-शनाप बोलने का भी आरोप खेसारी पर लगाया है.
थाना अध्यक्ष कैसर आलम ने बताया कि लिखित शिकायत दर्ज की गई है. जांच का जिम्मा दारोगा अरविंद को सौंपा गया है. दारोगा ने बताया कि खेसारी लाल यादव से पूछताछ की गई है और मामले की जांच की जा रही है. जो भी उचित कार्रवाई होगी, मामले में की जाएगी.