पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
17-Apr-2023 07:17 PM
By First Bihar
PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बालू ओवरलोडिंग की जांच करने पहुंची अधिकारियों की टीम पर बालू माफिया और ट्रक ड्राइवरों ने हमला बोल दिया है। इस दौरान बालू माफिया के लोगों ने खनन विभाग की टीम पर जमकर पथराव किया है। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के परेव गांव की है।
दरअसल, खनन विभाग के अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि परेव गांव में ट्रकों पर बालू की ओवरलोडिंग हो रही है। प्राप्त सूचना के बाद जिला खनन पदाधिकारी और जिला महिला खनन इंस्पेक्टर समेत अन्य अधिकारी पुलिस टीम के साथ परेव गांव पहुंचे और ट्रकों पर बालू के ओवरलोडिंग की जांच करने लगे। इसी बीच बालू माफिया के लोगों और ट्रक ड्राइवरों ने टीम पर हमला बोल दिया और जमकर पथराव शुरू कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिम सिटी एसपी के अलावा जिले के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। बड़ी संख्या में पुलिस बल को देख हमलावर मौके से फरार हो गए। पथराव की घटना में जिला खनन पदाधिकारी और जिला महिला खनन इंस्पेक्टर समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में स्पष्ट तौर पर कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

