ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

पटना में बड़ी लूट से हड़कंप, बदमाशों ने पिस्टल दिखा कारोबारी से लूट लिए 10 लाख

23-Feb-2023 05:40 PM

By First Bihar

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए बर्तन कारोबारी से 10 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े लूट की इस बड़ी वारदात के बाद पटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। घटना पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि बिहटा के परेव गांव निवासी बर्तन कारोबारी अजीत कुमार गया जिला से बर्तन बेंचकर वापस अपने घर परेव लौट रहा था। इसी दौरान इटवा दोघरा गांव के छिलका के ठाकुरबारी मंदिर के पास पहले से घात लगाए सुमो विक्टा एवं बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी के पिकअप वैन को रोक दिया और पिस्टल दिखाकर बैग में रखे 10 से 11 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। जाते-जाते बदमाश पिकअप वैन की चाबी अपने साथ लेते गए ताकि कारोबारी उनका पीछा नहीं कर सके।


इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहटा थाने की पुलिस में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाला जा रहा है। बिहटा थानाध्यक्ष सनोवर खान ने बताया कारोबारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।