अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
01-Nov-2020 01:42 PM
PATNA : बिहार में चुनाव को लेकर सभी दल एक दूसरे की कमियां निकालने में जुटे हुए हैं. सभी दल लगातार एक दूसरे पर हमलावर हैं. इसी क्रम में आज कांग्रेस ने कचरे के ढ़ेर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
बिहार कांग्रेस प्रभारी रणदीप सूरजेवाला ने आज पटना के स्टेशन के पास कचड़ों के अंबार के बीच नाक मुंह पर मास्क बांध प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला. रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि बिहार की हवा,पानी सबको नष्ट कर रही है और ऐसे में एक जुमलेबाज़ आज बिहार आये हैं, एक हवा बाज़ नीतीश कुमार हैं, जिन्होने बिहार को बेहाल किया है.
रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि नीतिश कुमार ने बिहार को कूड़े के अम्बार में तब्दील किया है और बिहार के लोगों को जहरीला पानी पीने को विवश किया गया. भारत सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण में बिहार की राजधानी पटना सबसे गन्दी है. बिहार को इन लोगों ने कूड़ादान बना दिया है. इसलिए आज प्रत्रकारों को यहां सच दिखाने को बुलाया गया है, ये पटना के स्टेशन के पास की स्थिति है. बिहार में हर साल 4000 लोगों की मौत वायू प्रदूषण से हो रही हैं 40 प्रतिशत बिहार के जल में आर्सेनिक है,लोग जहरीला पानी पी रहे हैं. नीतिश सरकार लोगों को जहर पिला रहे हैं.