रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत
05-Nov-2019 02:26 PM
PATNA: बापू सभागार में सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अगर आप बीजेपी में हैं तो सही जगह पर है. यहां पर आने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी है. अगर आपको जुड़ना है तो आकर जुड़ जाए. बीजेपी दुनिया की बड़ी पार्टी है. पीएम मोदी का देश और दुनिया में डंका बज रहा है.
नड्डा ने कहा कि आरक्षण देने की हिम्मत किसी ने जुटाई तो वह पीएम मोदी ने किया है. पिछड़ा वर्ग को लेकर संवैधानिक दर्जा देने के लिए किसी ने ताकत दिखाई तो वह मोदी ने की. 2014 में सैन्य शक्ति क्या थी वह सबको पता था और आज क्या है सब देख रहे है. अब अभिनंदन को पाकिस्तान जाना नहीं पड़ेगा. यही से अभिनंदन पाकिस्तान को सबक राफेल से सिखा देखा. इंडिया अब बुलेट प्रूफ जैकेट दूसरे को देता है. 20 लाख जवानों के पेंशन को सेटलमेंट किया गया.
नड्डा ने कहा कि कभी कोई सोचा था कि भारत के पीएम के लिए अमेरिका का कोई राष्ट्रपति प्रोटोकॉल तोड़ेगा, लेकिन वह प्रोटोकॉल तोड़कर पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होते हैं. पीएम मोदी कई बार दुनिया के सामने कह चुके हैं कि वह युद्ध नहीं बुद्ध की धरती के है. लेकिन पाकिस्तान चिल्लाता रहता कोई सुनता तक नहीं है. चीन से अमेरिका का बनता तक नहीं है, लेकिन चीन के पीएम महाबलीपुर में आकर पीएम मोदी के साथ बात करते हैं.