मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
04-Jul-2024 06:39 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में अपराधियों ने तांडव मचा रखा है। ऐसा कोई दिन नहीं है जिस दिन आपराधिक घटनाएं नहीं होती होगी। आज बदमाशों ने अपनी उपस्थिति पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के नया गांव महावीर गली में दर्ज करायी। जहां नकाबपोश बदमाशों ने जीविका फाइनेंस बैंक के कर्मचारी को निशाना बनाया।
अपराधियों ने हथियार के बल पर उनसे करीब एक लाख रुपया लूट लिया और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। बताया जाता है कि पैसे का कलेक्शन कर जीविका फाइनेंस बैंक का कर्मचारी अपने कार्यालय लौट रहा था। तभी रुपये से भरे बैग को पिस्टल दिखाकर नकाबपोश बदमाशों ने लूट लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची आलमगंज थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है।