ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

पटना : जीविका दीदी को जिंदा जलाया, बैंक लोन में गारेंटर होने का खामियाजा

11-Aug-2021 07:24 AM

PATNA : पटना जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक जीविका दीदी को केवल इसलिए जिंदा जला दिया गया क्योंकि उसने बैंक लोन में गारंटर की भूमिका निभाई थी. घटना मोकामा के मरांची थाना थाना स्थित ताजपुर गांव की है. जीविका दीदी रीना देवी को केरोसिन तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया. जीविका दीदी रीना के पड़ोसी अविनाश उर्फ गुलशन में बैंक से लोन लिया था, जिसकी गारंटर रीना बनी थी.


दरअसल ताजपुर गांव के रहने वाले अविनाश उर्फ गुलशन ने 6 माह पहले बैंक से गोपालन के लिए 4 लाख का लोन लिया था. इस लोन में रीना गारंटर बनी थी. बैंक की रकम जब गुलशन ने समय पर वापस नहीं की. तब उस पर रिकवरी के लिए दबाव बढ़ गया. बैंक लगातार गुलशन को रकम वापस करने के लिए कह रहा था. इसलिए एक गारंटर होने के नाते रीना ने भी गुलशन पर दबाव बनाया. इस बात को लेकर थोड़े दिन पहले रीना और गुलशन के बीच विवाद भी हुआ था. सोमवार की रात गुस्से में गुलशन रीना के घर पहुंचा और केरोसिन तेल उड़ेल कर माचिस मार दी.


आग लगने के बाद रीना चीखने चिल्लाने लगी. किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया. तब तक वह 75 फ़ीसदी जल चुकी थी. आनन-फानन में रीना को पटना स्थित अपोलो बर्न हॉस्पिटल में लाकर एडमिट कराया गया. मंगलवार को जीविका दीदी रीना की मौत हो गई. इस मामले में रीना के पति कृष्ण मुरारी प्रसाद ने गुलशन के खिलाफ केस दर्ज कराया है. इस घटना के बाद से गुलशन फरार है. 35 साल के रीना के पति कृष्ण मुरारी प्रसाद लखीसराय में दवा का कारोबार करते हैं. उनके दो बेटे हैं. घटना जिस वक्त हुई उस वक्त पति भी घर पर ही थे. लेकिन वह कुछ समझ नहीं पाए.