ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज

पटना में जीविका दीदी पर पानी की बौछार, नीतीश को दी चेतावनी..हम ताज पहना सकते हैं तो कदमों में गिरा भी सकते हैं

पटना में जीविका दीदी पर पानी की बौछार, नीतीश को दी चेतावनी..हम ताज पहना सकते हैं तो कदमों में गिरा भी सकते हैं

07-Oct-2023 05:27 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: 10 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को जीविका दीदी अधिकार यात्रा के दौरान पटना पहुंचीं। इस दौरान पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान के पास जीविका दीदी ने अपनी मांगों को लेकर जमकर हंगामा मचाया। हजारों की संख्या में पटना पहुंची जीविका दीदी ने पूरे गांधी मैदान इलाके को जाम कर दिया। जिससे भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। कई वाहने भारी जाम में फंसी रही। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ गया। 


लोगों की इस परेशानियों को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को बुलाया गया। सड़कों पर उतरी जीविका दीदी को हटाने के लिए वाटर केनन से पानी की बौछार की गयी जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। जीविका दीदी ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर काफी दिनों से वे संघर्षरत हैं। वेतनमान और स्थायीकरण की मांग को लेकर ये लोग कई दिनों से आन्दोलनरत हैं लेकिन सरकार पर इनका कोई ध्यान नहीं है। इनकी समस्याएं आज तक नहीं सुनी गयी जिसके बाद हजारों की संख्या में जीविका दीदी आज अधिकार यात्रा के दौरान पटना पहुंची और अपने 10 सूत्री मांगों को सरकार के समक्ष रखा। 


जीविका दीदी का कहना है कि वो सभी अपनी 10 सूत्री मांग को लेकर अधिकार यात्रा के दौरान पटना पहुंची हैं और अपना हक सरकार से मांग रही है। जीविका दीदी ने कहा कि समाज सुधार के लिए जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 38 जिले में भ्रमण किये थे तब उस वक्त हमलोग उनके साथ खड़े थे। लेकिन आज उनकी बहनें भूखी मर रही है। बहनें भीख मांग रही है। आज न्याय के लिए नीतीश भईया के पास आए हैं। उनसे कहने आए हैं कि भईया हमारा अधिकार दिया जाए। हम सभी को नियुक्ति पत्र मिलना चाहिए क्योंकि हमारी कोई पहचान नहीं है। सरकार की ओर से हमारी अनदेखी की जा रही है। जीविका दीदी ने चेतावनी दी कि अगर हम उनको ताज पहना सकते हैं तो कदमों में भी गिरा सकते हैं। आज हम चाह लिये तो मुख्यमंत्री भईया बना दिये हैं कल यदि हम चाह लिये तो उनको हटा भी देंगे।