24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा PAN कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान! घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल
02-Jun-2020 07:03 PM
PATNA : कोरोना संक्रमण की महामारी के बीच ऐसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जो लोगों को हैरान कर दे रही हैं. ताजा मामला राजधानी पटना का है. जहां पुलिस ने शराब तस्करी का खुलासा किया है. लेकिन इस मामले में दिलचस्प बात ये है कि पुलिस ने जिस गाड़ी से शराब जब्त किया है. उसपर जिला प्रशासन का फर्जी पास लगा हुआ था.
मामला राजधानी के जक्कनपुर थाना इलाके की है. जहां पुलिस ने पीले रंग की एक गाड़ी से शराब बरामद किया है. पुलिस ने शराब की सप्लाई करने वाले माफिया रवि को भी अरेस्ट किया है. गाड़ी के पर रवि ने जिला प्रशासन और कोविड 19 लिखा फर्जी पास चिपका रखा था. जक्कनपुर थानेदार मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस को खबर मिली थी कि बसों का परिचालन शुरू होने के बाद शराब सप्लायरों का गिरोह सक्रिय होने वाला है. लिहाजा सादे लिबास में थानेदार ने बस स्टैंड के आसपास रेकी शुरू कर दी.
सूत्रों ने बताया कि पुलिस को यह खबर थी कि पीले रंग की गाड़ी पर सवार युवक शराब की सप्लाई करने आता था. जैसे ही रवि अपनी गाड़ी से पहुंचा, वैसे ही पुलिस टीम ने रवि को गिरफ्तार कर लिया. गाड़ी की तलाशी लेने पर कार से विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गई. पटना पुलिस टीम इस पूरे गिरोह की तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है.