बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
02-Feb-2020 12:59 PM
PATNA : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. जहां एक जीजा ने अपने साले की पत्नी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस इस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है.
वारदात पटना जिले के फुलवारीशरीफ इलाके की है. जहां जानीपुर में एक युवक ने अपने घर आयी साले की पत्नी के साथ बलात्कार किया. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी जीजा रंजन कुमार ठाकुर ने साले की पत्नी को उस वक्त अपना शिकार बनाया जब वह खेत में शौच के लिए गयी थी. घटना के बाद पीड़िता रोते-रोते घर लौटी. पीड़िता ने रेपिस्ट जीजा रंजन कुमार ठाकुर की पत्नी और दूसरे परिजनों को सारी बात बताई. घटना के बाद युवक घर से फरार हो गया.
पीड़िता ने थाने में रिश्तेदार रंजन कुमार ठाकुर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया. बलात्कार के मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और छापेमारी कर दुष्कर्मी रंजन कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है. आरोपी शख्स से पूछताछ जारी है.