ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

पटना में जीजा ने किया साली से रेप, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार करता रहा बलात्कार

20-Aug-2021 09:25 AM

PATNA : राजधानी पटना में जीजा द्वारा अपनी साली से रेप करने का मामला सामने आया है. अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह बार-बार पीड़िता का रेप करता रहा. इससे परेशान होकर जब पीड़िता ने अपनी मां और बहन को साड़ी बात बताई तब जाकर मामले का खुलासा हुआ. पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. 


घटना पटना के शाहपुर थाना इलाके की है. पीड़िता की मां ने थाने में मामला दर्ज करवाया है. पीड़िता की मां ने बताया कि उनके पति देहांत पूर्व में ही हो गया हैं. बड़ी बेटी की शादी सराय निवासी विकास कुमार से हुई है. शादी के बाद से ही विकास उसकी छोटी बेटी पर गलत नजर रखता था.


घटना के दिन जब पीड़िता घर पर अकेली थी तो मौका पाकर विकास ने पहले तो उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे डाली. अपने जीजा की इस करतूत से साली पूरी तरह परेशान हो गई और इस बात की जानकारी अपने घर वालों को देने से बचती रही.


इसके बाद भी विकास कुमार उसे साथ ब्लैकमेल करता रहा. इस हरकत से परेशान होकर उसने घरवालों को सारी बात बताई. पीड़िता की मां ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है.