Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
10-Jul-2020 04:47 PM
PATNA : राजधानी पटना से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. इस सनसनीखेज घटना ने सबको अंदर से झकझोर कर रख दिया है. दरअसल, साली पर दिल आने के कारण एक निर्दयी पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की करा दी. पति के इस खरनाक प्लान को जानकार हर किसी की रूह कांप जाएगी.
वारदात पटना जिले के गोपालपुर थाना इलाके की है. जहां चैनपुर गांव के नजदीक अपराधियों ने पीछा करते हुए मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना उस वक्त हुई, जब महिला दो मासूम बेटियों और पति के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थी. मृतक महिला की पहचान परसा थाना क्षेत्र के झाईंचक गांव निवासी शंभू रजक की पत्नी 30 वर्षीय रूबी देवी के रूप में की गई.
इस वारदात के बारे में बताते हुए महिला के पति शंभू ने बताया कि अपराधियों ने उसपर निशाना साधा था, लेकिन गोली पत्नी रूबी के सिर में लगी और उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मामले की तहकीकात शुरू की. थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि घटनास्थल और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो मामला संदिग्ध लगा.
शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित पति और दो शूटर को गिरफ्तार किया. तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ कि मृतका के पति का साली से अवैध संबंध था. इसी लिए उसने पत्नी की हत्या करवा दी. पुलिस ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसने एक लाख रुपये की सुपारी दो शूटर को दी थी. वारदात को अंजाम देने से पहले 50 लाख रुपये दे दिए गए थे. सुपारी किलर ने महिला के पति के साथ मिलकर गाड़ी छू जाने पर हत्या करने की छूठी कहानी गढ़ी और वैसे ही वारदात को अंजाम दे दिया.