LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
19-Aug-2021 09:58 AM
PATNA : राजधानी पटना में पत्नी द्वारा पति की जहर देकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. मृतक के परिजन आरोपी पत्नी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, युवक की मौत फिलहाल जांच का विषय है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा.
घटना पटना के पालीगंज थाना के पीपल्दा गांव की है. बताया जाता है कि अरवल के कलर निवासी राम लखन यादव के बेटे अमित कुमार की शादी लगभग 7 वर्ष पूर्व पीपल्दा गांव के निवासी नंदलाल यादव की पुत्री अमृता देवी से हुई थी. शादी के बाद अमृता का एक 5 साल का बेटा भी है.
मृतक के पिता का कहना है कि अमित अपने ससुराल पालीगंज थाना के पीपल्दा गांव पहुंचा था. इस बीच रात में ही खाना खाने के बाद अमित की तबीयत बिगड़ने लगी. आनन-फानन में अमित के ससुराल वालों ने उसे इलाज के लिए पास के एक नर्सिंग होम लेकर गए. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अमित के मुंह से झाग निकल रहा था.
अमित के परिजनों ने यह आरोप लगाया है कि अमित की पत्नी अमृता देवी का उसके बहनोई से वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी प्रेम प्रसंग के कारण अमृता ने अपने पति को जहर देकर मार डाला. राम लखन यादव ने बताया कि अमित के साढ़ू मिथिलेश कुमार जो शादीशुदा और बाल बच्चेदार भी है. उसका प्रेम प्रसंग अमृता के साथ वर्षों से चल रहा था.
उन्होंने यह भी बताया कि इस बात की भनक अमित कुमार को पहले लग गई थी और कई बार इस बात को लेकर अमृता और अमित के बीच झाड़ा फिर भी हुए थे. परिजनों का आरोप है कि कई बार अमृता को समझाने बुझाने का भी प्रयास किया लेकिन अपने जीजा के प्यार में पागल अमृता ने आखिरकार अपने पति अमित कुमार की जहर देकर हत्या कर दी.