ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल

Home / news / पटना में जेडीयू नेता को गुंडों ने पीटा, महिलाओं के साथ की बदतमीजी,...

पटना में जेडीयू नेता को गुंडों ने पीटा, महिलाओं के साथ की बदतमीजी, तमाशबीन बने रहे पुलिसवाले

24-Aug-2020 03:06 PM

By Aryan Anand

PATNA :   बिहार में सुशासन का दावा करने वाले सीएम नीतीश के पार्टी के लोग ही अब सुरक्षित नहीं हैं. ताजा मामला राजधानी पटना का है. जहां जेडीयू के उपाध्यक्ष को गुंडों ने जमकर पीटा है. इतना ही नहीं गुंडों ने महिलाओं के साथ बदतमीजी और मारपीट भी की है. पटना पुलिस के ऊपर मूकदर्शक बने रहने का भी आरोप जेडीयू नेता ने लगाया है.


घटना राजधानी पटना के एसके पुरी थाना इलाके की है. जहां बोरिंग रोड में जेडीयू के उपाध्यक्ष की जमकर पिटाई हुई है. गुंडों ने उनके घर में घुसकर पिटाई की है. इतना ही नहीं महिलाओं के साथ भी बदतमीजी हुई है. उनके साथ भी मारपीट की गई है. गुंडों की पिटाई से बुरी तरह घायल जेडीयू उपाध्यक्ष संजय कुमार उर्फ़ पप्पू सिंह ने कहा कि वह अपने घर में पूजा करवा रहे थे. इस प्रॉपर्टी को उन्होंने हाल के दिनों में खरीदा था लेकिन कब्जा करने के नाम पर कुछ गुंडों ने घर में घुसकर पिटाई की है.



जेडीयू उपाध्यक्ष संजय कुमार ने आगे बताया कि उनके परिवार के लोगों और रिश्तेदारों को भी पीटा गया है. पूजा जेडीयू पार्टी से जुड़े कुछ कार्यकर्ता और नेता आये थे. उनकी भी पिटाई की गई है. घर की महिलाओं को भी पीटा गया है. उन्होंने कहा कि कई बार गुंडों से धमकी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की. लेकिन पुलिसवाले उनकी एक भी नहीं सुने. पुलिस के ऊपर उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह मामले की छानबीन करने आते थे तो उल्टे गुंडों के साथ बैठकर ऑफिस में चाय पीते है. इस मामले में पुलिस का कोई पक्ष सामने नहीं आया है.