ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला पटना का यह इलाका, भूमि विवाद को लेकर चली करीब 10 राउंड गोली

26-Feb-2024 01:16 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ जमीनी विवाद को लेकर लगातार गोलीबारी और खूनी संघर्ष के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां डेढ कट्टा जमीन के विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल गया। घटना फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के एकता विहार कालोनी की है।


जानकारी के मुताबिक, भीखाचक चितकोहरा निवासी अखिलेश कुमार एकता नगर स्थित अपनी डेढ़ कट्ठा जमीन पर बाउंड्री का निर्माण करा रहे थे। रविवार की रात 10 से 15 की संख्या में लोग उक्त जमीन पर पहुंचे और बाउंड्री तोड़कर गिराने लगे। जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान करीब 10 राउंड गोलियां चलाई गईं। गोली की आवाज सुनकर इलाके के लोग सकते में आ गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले लोगों को तलाश कर रही है। घटनास्थल से पुलिस ने गोली के चार खोखा को बरामद किया है। पीड़ित अखिलेश कुमार ने फुलवारी नगर परिषद के एक पार्षद प्रतिनिधि समेत 15 लोगों पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।


अखिलेश कुमार का आरो है कि 10 लाख रुपए रंगदारी की मांग की एक पार्षद प्रतिनिधि व उसके अन्य साथियों द्वारा की गई थी। उनका कहना था कि दस लाख दो तब जमीन पर काम करने देंगे और पैसे नहीं देने पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया और बाउंड्री को तोड़कर गिरा दिया गया है हालांकि पुलिस का कहना है कि उक्त जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद है। एक पक्ष के द्वारा जमीन पर बाउंड्री कराई जा रही थी, जो दूसरे पक्ष के लोगों को नागंवार गुजरी है।