पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे
01-Oct-2019 01:37 PM
PATNA: पटना में जल जमाव पर राजनीति भी जारी है. विपक्ष के साथ ही दो बीजेपी के मंत्री भी आज आमने सामने हो गए हैं. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बिहार सरकार के शहर विकास मंत्री सुरेश शर्मा के नाले उगाही के दावे को नकार दिया है. लेकिन first bihar.com से खास बातचीत में शर्मा ने कहा कि मैंने खुद देखा है कि नाले की उगाही हुई थी. वही, रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि नाले की उगाही अगर हुई होती तो स्थिति यह नहीं होती.
पानी निकालने के लिए लगाए गए है पंप
शर्मा ने कहा कि बाकी शहरों की स्थिति ठीक हो गई है. पानी निकल गया. पटना में राजेंद्र नगर समेत कई जगहों पर पानी लगा हुआ है. पानी निकालने के लिए बाहर से 300-300 एचपी का पंप लगाया गया है. योगीपुर और एक जगह पर सेट किया जा रहा है. जिससे बहुत राहत मिलेगी.
पुनपुन के कारण हो रही परेशानी
शर्मा ने कहा कि पटना में 39 पंप हाउस है. एक-दो को छोड़ सबको ठीक किया गया है. पानी निकाला जा रहा है. सबसे बड़ी दिक्कत है कि पुनपुन का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिस कारण जितना पानी रिसिव करना चाहिए उतना नहीं हो पा रहा है, लेकिन गंगा का जलस्तर ठीक है. बड़े मशीने लगाने से कल तक राह मिलने की उम्मीद है.
केंद्र से मिल रही मदद
केंद्र से मिल रहे राहत के सवाल पर शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार से दो हेलीकॉप्टर और पंप मिला है. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा हैं कि जो भी मदद की जरूरत होगी वह देने के लिए तैयार है. शर्मा ने कहा कि पटना में बारिश के पानी के कारण यह स्थिति हुई है. स्मार्ट सिटी के सवाल पर कहा कि इसमें सिर्फ नाला नहीं होता है. इसको लेकर डीपीआर बन रहा है. जिसमें सात बड़ा नाला है. बरसात के बाद फिर से काम शुरू हो जाएगा.