पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
27-Mar-2024 06:49 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में इंडिया गठबंधन के बीच सीट बंटवारे को लेकर कई दिनों से चल रही उठापटक खत्म हो गई है। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय गठबंधन समिति के प्रमुख मुकुल वासनिक के आवास पर आरजेडी और कांग्रेस की अहम बैठक हुई।
दरअसल, मुकुल वासनिक के आवास पर आरजेडी और कांग्रेस की अहम बैठक में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के अलावा बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रभारी मोहन प्रकाश और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।
वहीं, बैठक खत्म होने के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि - हमारे बीच सहमति बन गई है। एक दो दिनों में सीटों का ऐलान पटना में होगा। आरजेडी, लेफ्ट और कांग्रेस बिहार में मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
आपको बताते चलें कि, महागठबंधन के घटक दलों में सीट बंटवारे के ऐलान से पहले ही उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल देना शुरू कर दिया गया है। सिंबल बांटने की शुरूआत आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से की गई। हालांकि सीट बंटवारे के ऐलान से पहले आरजेडी की ओर सिंबल बांटे जाने का कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया था।
उधर, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई थी। उन्होंने कहा कि पार्टी सिंबल वापस भी होता है। अभी सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और आने वाले एक-दो दिनों में ऐलान हो जाएगा। बातचीत अच्छे दौर में चल रही है।