ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

पटना में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, कुछ लड़कियों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

27-Feb-2022 02:23 PM

PATNA: राजधानी के पॉश इलाके में दिनदहाड़े चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा पटना पुलिस ने किया है। मिली जानकारी के अनुसार गांधी मैदान थाना क्षेत्र के गगन अपार्टमेंट में ब्यूटी पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। जहां से कई लड़कियों को हिरासत में लिया गया है।


गुप्त सूचना के आधार पर पटना पुलिस ने एक ब्यूटी पार्लर में छापेमारी कर सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा किया। ब्यूटी पार्लर जिस इलाके में है वह इलाका एक्जीविशन रोड का इलाका है। जो गांधी मैदान थाना क्षेत्र में आता है। गांधी मैदान थाना पुलिस को इस बात की जैसे ही सूचना मिली हरकत में आई पुलिस ने एक्जीविशन रोड स्थित गगन अपार्टमेंट में छापेमारी की। 


इसी अपार्टमेंट में ब्यूटी पार्लर है जहां जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग भी मिले। पुलिस को यहां काम करने वाली कुछ लड़कियों का पता चला। वही यहां आने वाले ग्राहकों की जानकारी खंगालने में पुलिस जुटी है। बताया जा रहा है कि यहां एक छोटे से कमरे में बेड भी लगाया गया था। 


जहां 3 हजार रुपये पर लड़कियों को कस्टमर के पास भेजा जाता था। सेक्स रैकेट के धंधे में जुड़ी लड़कियों को अलग-अलग इलाकों से यहां बुलाया जाता था साथ ही कुछ लड़कियों को यहां से बुक कर कस्टमर के पास भी भेजा जाता था। पटना के पॉश इलाके एक्जीविशन रोड में इसे संचालित किया जा रहा था लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगी।


 पुलिस को आज मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी है। कुछ लड़कियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वही पूरे मामले की छानबीन में फिलहाल पुलिस जुटी है। ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट की बात जब इलाके के लोगों और दुकानदारों को हुई तो वे भी हैरान हैं। इलाके के लोगों को भी इसकी भनक नहीं लगने दी गयी थी।