बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
16-Feb-2020 11:50 AM
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने इन दिनों पुलिस बेबस नजर आ रही है. राजधानी पटना में इन दिनों बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया है. इस हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात राजधानी पटना से सटे दानापुर की है. जहां फुलवारीशरीफ थाना इलाके में दिनदहाड़े मर्डर से सनसनी फ़ैल गई है. कुरकुरी के बादशाही पइन से एक शख्स की डेड बॉडी बरामद की गई. मिली जानकारी के मुताबिक चाकू से गोदकर व्यक्ति की हत्या की गई है. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने सबसे पहले डेड बॉडी को देखा. उन्होंने फैरान इसकी सूचना पुलिस को दी.
घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भेजा गया है.