बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
11-Feb-2020 02:23 PM
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. राजधानी पटना में भी बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक शख्स का मर्डर कर दिया है. अपराधियों ने ताबड़तोड़ 4 गोली मारी है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात राजधानी के एयरपोर्ट थाना इलाके की है. जहां बीएमपी एरिया में शिव मंदिर के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े एक शख्स का मर्डर कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ बेटी को स्कूल पहुंचाने जा रहा था. इस दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी. मृतक की पहचान चंदन कुमार के रूप में की गई है. ये फुलवारी शरीफ के महुआ बाग इलाके का रहने वाला था और टीशू पेपर बनाने वाली पटना सिटी के एक कंपनी में मार्केटिंग का जॉब करता था.
मृतक के ममेरे भाई राहुल ने बताया कि सुबह में 10 बजे के करीब पत्नी कुसुम और साढ़े तीन साल की बेटी को लेकर चंदन टू व्हीलर से निकला था. बेटी को स्कूल छोड़ना था. इसके बाद पत्नी जगदेव पथ तक जाती और फिर वापस ऑटो से घर चली आती. लेकिन इस बीच रास्ते में ही बाइक से आए दो अपराधियों ने चंदन को गोली मार दी. वारदात की सूचना मिलने के बाद पटना के एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा खुद मौके पर जांच करने पहुंचे. डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.