बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
14-Dec-2019 07:09 PM
By SUMIT KUMAR
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी दो पेट्रोल पंप से हथियार के बल पर 5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. अपराधियों ने पेट्रोलपंप कर्मियों के साथ मारपीट भी की है. आधा दर्जन कर्मी जख्मी बताये जा रहे हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात पटना जिले के बिहटा थाना इलाके की है. जहां बेला गांव के पास अपराधी दो पेट्रोल पंप से 5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक हथियार के बल पर इस बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि देर शाम आधे दर्जन से अधिक हथियाबंद अपराधियों ने अचानक पेट्रोल पंप पर हमला बोल दिया. कर्मियों के साथ मारपीट भी की. घायल कर्मियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बिहटा थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक भारी संख्या में अपराधियों ने धावा बोला था. पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ मारपीट भी की और 5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. उन्होंने बताया कि पाटलिपुत्र पेट्रोल पंप और मिथलेश फ्यूल सर्विसेज को निशाना बनाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.